Saturday, 26 January 2019

आंतरिक मूल्यांकन और बाह्य मूल्यांकन का तुलनात्मक परिचय

नमस्कार ब्लॉगर परिवार
Special request:-
कृपया हमारे ब्लॉग पर रोजाना प्रकाशित हो रही अन्य रचनाओं को भी पढें,मैं आपका आभारी हूँ।

आंतरिक मूल्यांकन
1- इसमें मूल्यांकनकर्ता शिक्षण प्रक्रिया से संबंधित व्यक्ति ही होता है।
2- यह अपेक्षाकृत सस्ती प्रक्रिया है।
3- यह छात्र की वास्तविकता से परिचय करवाता है अर्थात् इसकी वैधता अधिक होती है यह संपूर्ण शिक्षण प्रक्रिया से वास्तविक रूप में जुड़ा रहता है।
4- यह छात्रों के पूरे शैक्षिक सत्र में उपस्थिति, उसका निष्पादन ,आचरण, पाठ्यक्रम संबंधी क्रियाकलाप ,रुचि तथा लग्न आदि को ध्यान में रखकर किया जाता है।
5- इसमें पक्षपात व व्यक्तिगत पहचान का भाव निहित होता है।
6- यह वस्तुनिष्ठ की बजाय व्यक्तिनिष्ठ अधिक होता है।
7- यह सतत् तथा व्यापक होता है।
8- यह पूर्व निर्धारित समय सारणी के बिना भी आयोजित किया जा सकता है।

बाह्य मूल्यांकन
1- इस में मूल्यांकनकर्ता   बाहरी व्यक्ति होता है जो शिक्षण प्रक्रिया से प्रत्यक्ष रूप से संबंधित नहीं होता है।
2- यह अपेक्षाकृत खर्चीली प्रक्रिया है।
3- यह छात्र की वास्तविकता से अपेक्षाकृत कम संबंध रखता है क्योंकि यह एक निश्चित समय अवधि में लिए गए परीक्षण से संबंधित होता है । संपूर्ण शिक्षण प्रक्रिया से इसका संबंध कमजोर जान पड़ता है।
4- यह  निश्चित समय अवधि में कुछेक प्रश्न पत्रों के माध्यम से ली गई परीक्षाओं के द्वारा छात्रों का आकलन करता है।
5- इसमें पक्षपात व व्यक्तिगत पहचान की अपेक्षाकृत  क्षीण संभावना पाई जाती है।
6- इसमें अपेक्षाकृत अधिक वस्तुनिष्ठता निहित होती है।
7- इसमें सतत् व व्यापक होने के गुण का अभाव पाया जाता है।
8- यह पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही आयोजित किया जाता है।

18 comments:

  1. this a best item for all b.ed students

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thanks
      I will try to continue this

      Delete
    2. Sir,plz ye btaye ki...jo CBSE ne kiya h...jitne exam ho chuke uske adhar pr number milenge.
      To kya ye bhi antrik mulyankan hai?

      Delete
    3. This comment has been removed by the author.

      Delete
    4. आंतरिक मूल्यांकन का तात्पर्य है जो सत्रांक भेजे जायेंगे

      Delete
    5. 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

      Delete
    6. 🙏🙏🙏🙏🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

      Delete
  2. Its very best matter to understand every student and teachers in teachers training college.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank you dear reader

      I will try to continue this

      Delete
  3. trick to learn fundamental rights (by me)
    Read,share and comment

    https://shikshaparidarshan.blogspot.com/2020/06/trick-to-learn-fundamental-rights-with.html

    ReplyDelete
  4. बाह्य मूल्यांकन (board परीक्षा)
    आंतरिक मूल्यांकन (विद्यालयी टेस्ट)

    ReplyDelete
  5. सर ये बताईए जो b.sc first year X ke student h unke exam ka kya hoga or kaise

    ReplyDelete
    Replies
    1. प्रिय पाठक हमें इस बारे में निश्चित जानकारी तो नहीं है लेकिन फिर भी संभावना यही है की फाइनल के अलावा सभी विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया गया है आप इसकी पुष्टि अवश्य कर ले लेकिन हमारी जानकारी के अनुसार आप भी प्रमोट हो चुके होंगे

      Delete
  6. Iski paribhasha toh batay kya hoti h

    ReplyDelete
  7. भाई आप एक ब्लॉगर हो अगर आप इस से इनकम करना चाहते हो तो इस ईमेल पर सम्पर्क करो bpiyush066@gmail.com

    ReplyDelete
  8. Sir ye btaiya ki 10th hbse result kis base pr declare hoga ... Or ydi school m jo exam hota h pre board unme se ydi kisi student ne ik exam Nhi diya.. To wo next class m parmot Ho sakta because board exam to hua Nhi

    ReplyDelete