Sunday, 17 May 2020

कान खोल सुन ले पड़ोसी (The neighbour must hear with open ears)


अपने घर में बर्तन बजते,न्याय पराया करते हैं
झूठी शान के परिंदे ज्यादा इतराया करते हैं
कुछ लोगों को अब भी दावत,पाकिस्तानी भाती है
आतंक को गले लगाने में,ज़रा शर्म नहीं क्यों आती है
भूल गए छब्बीस फरवरी घर में घुसकर मारा था
पराक्रम के सामने आतंकी कुनबा हारा था
कारगिल के युद्ध में भी तुमने तो मुहं की खायी है
फिर निर्बुद्धि लोगों में अभी समझ नहीं आयी है  
विश्वकप का पहला मुकाबला अब भी जीत नहीं पाया
बहुत बार पीटा है तुमको,हमने गीत नहीं गाया
तुझसे ज्यादा किसी के दिल में मानवता से बैर नहीं
गीदड़भभकी दी अब, तो फिर से तेरी खैर नहीं
मृत्यु-शैय्या लेने का न्यौता बार-बार ना भेजा कर
जीर्ण-शीर्ण अस्थिपंजर को थोड़ा तो सहेजा कर
नयनों के संकेतों से फिर एक नचा नहीं पायेगा
पीटेंगें पिताजी तो फिर कोई बचा नहीं पायेगा
कोरोना की बैठक में कश्मीर की बातें क्यों करते
अपने वतन से नफ़रत है क्या,घाटी में आकर क्यों मरते
चापलूसी करके औरों की अपना मन बहलाता है
तेरी करनी की वज़ह से भुखमरा कहलाता है
रूस,अमेरिका सबसे फिर अपनी कहलाकर रख देगी
दिल्ली जाग गई तो तेरा दिल दहलाकर रख देगी

Saturday, 16 May 2020

दोस्ती की परिभाषा (Definition of friendship)


शाबाशी तुझको ही देती,तुझे ही दुनिया कोसती
तेरे संग मैं चल रहा ज़रा संभलकर चलना दोस्ती
विश्वासों के नाम पर आदर्श यज्ञ जानी जाती
जाती
संगति के क्षेत्र में विशेषज्ञ मानी जाती
डूबती नौका को भी भवसागर पार करा दे तू
छल-कपट मन में आ जाए ,जीत की हार करा दे तू
सच्चा साथी होता है जो जान से ज्यादा प्यार करे
प्रतिपुष्टि देता रहे और कमियों का इज़हार करे
कृष्ण जी की ज़रूरत क्या ,जब अर्जुन खुद ही महारथी
फिर भी उन्होंने क्यों कहा बन जाओ मात्र सारथी
वह है सच्ची मित्रता जो ओछे बोल नहीं बोलें
छीटांकशी के नाम पर अपने को मोल नहीं तोले
आग और पानी तुम कभी गठबंधन ना जोड़ो
विश्वासों की डोर को संदेह के चलते मत तोड़ो
धन-धान्य सी चीज ना लाओ दोस्ती के बीच में
वरना यह तो कमल है ऐसा,कभी ना खिलता कीच में
दोस्त भले तुम एक ही पालो,दूध सा उज्ज्वल पालो तुम
ह्रदय की सुन्दरता परखों , मन से मुखड़ा निकालो तुम
सच्चे मीत मिलें व्यक्ति का जीवन ही तो ठाठ हैं
ध्यान रहे टूकड़े धागे के जुड़ते नहीं बिन गांठ हैं

Friday, 15 May 2020

बचपन तेरी यादें (The memories of childhood)


उन्मुक्त पंछियों की तरह ही इधर उधर फिरते थे हम
धरती माँ के आंगन में उठते थे और गिरते थे हम
काल्पनिक मुस्कान नहीं थी,बैर-भाव का काम नहीं
सब घर अपने ही थे तब तो,स्वार्थों का ज्ञान नहीं
अहाते में किलकारियों से कोलाहल खुब मचाते थे
कपोल कल्पनाओं की शक्ति से मन में मोर नचाते थे
बचपन तेरे रहते हुए लगता हर दिन त्योहार था
ना किसी से थी रंजिशें,ना ही कोई भार था
तोतली आवाज़ हमारी जनमानस को भाती थी
माता संग मन्दिर जाते थे,वहाँ वे तिलक लगाती थी
खाली था मस्तिष्क हमारा, तभी तो ज्ञान पिपासा थी
हर चीज़ को जानने में कितनी प्रबल जिज्ञासा थी
रोना और बिलखना तब लगती सामान्य बातें थी
बचपन तेरे साथ तो सब उजियाली ही रातें थी
समय ज़रा कुछ ढल गया,विकसित ये सरोज हुआ
शिक्षा से क्रमिक परिचय तब से हमारा रोज हुआ
मोती से आंसूओं की माला लगता है तब से टूट गई
तेरे जाते ही बचपन,जीवन की खुशियाँ छूट गई
कोई नहीं शिकायत थी,तु फिर भी छोड़कर चला गया
मन के नाटक के मंचन से मुहं मोड़कर चला गया

अभिप्रेरणा की परिभाषा,अर्थ,महत्व,आवश्यकता (The Definition,Meaning,Importance,Necessity of Motivation )


पचपन कि.मी. पहाड़ तोड़ना लगता कितना भारी है
दशरथ मांझी के साहस से परेशानियां हारीं हैं
गूदड़ी का लाल भी शिक्षा में अव्वल आया है
अभिप्रेरणा की ताकत से विराट दुनिया में छाया है
वैज्ञानिक उपलब्धियों से ही श्री कलाम को सलाम हुआ
अभिप्रेरणा के चलते ही अमर,अटल जो नाम हुआ
शैय्या पर सोते रहने से बल्ब बनाया जाता क्या
अभिप्रेरणा ना होती तो जश्न मनाया जाता क्या
सबकुछ खोकर आए हैं जो अब भी सोकर आए हैं
हिमादास से नाम भी अभिप्रेरित होकर आए हैं
अभिप्रेत किरदार होता है हर रोमांचक कहानी का
प्रेरणा की ओर ही चलता है खून जवानी का
कोयले बिन नहीं जलेगी, लक्ष्य की अंगीठी भी
बार-बार प्रयास कैसे करती नन्ही चींटी भी
अभिप्रेरित व्यक्ति ने देखा ना छाया,धूप है
सच्चे अर्थों में अभिप्रेरणा ऊर्जा का ही रूप है
भूल जाओ बुरा समय आज तक जो बीता है
अंत तक लड़ने वाला तो हारकर भी जीता है
जीवन धन्य हो जाता है, अभिप्रेरित व्यक्ति का
अंदाजा नहीं लगा सकते तुम प्रेरणा की शक्ति का
तूफानों से लड़कर भी,अब पार जो कश्ती करना है
लक्ष्य ऐसा ठाना है जो बनकर हस्ती मरना है

Thursday, 14 May 2020

सावधानी हठी, दुर्घटना घटी-सड़कों पर घमासान


परिवहन के साधनों ने बौनी कर दी दूरियाँ
वायुवेग से क्यों उड़ते हो,ऐसी भी क्या मजबूरियाँ
आसान नहीं है जिन्दगी,ना ही जूए का खेल है
चारों ओर जो सड़कों पर वाहनों की रेलम पेल है
खुब चढ़ी परवान जवानी,माना कि चढ़ता खून है
पर जल्दबाजी से मरने का यह कैसा जुनून है
क्यों लेते हो जान परायी,अपने कमाये पैसों पर
वाहन चलाना है क्या जरूरी ,शराब के आदेशों पर
हाथ,पैरों और ध्यान का,अब उत्तम संयोग करो
शिरस्त्राण और सीट बेल्ट का हमेशा प्रयोग करो
निर्धारित सीमा में हमेशा नियंत्रित जो चाल रहे
सावधानी बरतें सब,दुनिया का बढिया हाल रहे
राह चलते राही को ना आशंका हो टक्कर की
सड़कों पर ना रंजिश निकले दुश्मनी के चक्कर की
नियमावली के अनुसरण से ऊँचे तुम जज्बात करो
वाहन चलाते समय समय कभी ना दूरभाष पर बात करो
दुर्घटना की कहानियों से ना आये आंसू आंखों के
निर्दोषों का जीवन ना गुजरें,पीछे बैठ सलाखों के
जो समझ सके इंसान को,वही तो इंसान है
जल्दी जागो भारतवासी,सड़कों पर घमासान है

Wednesday, 13 May 2020

हमारी शिक्षा व्यवस्था कैसी हो (Hamari shiksha vyavstha kaisi ho)


प्यासे को नीर पिलायें हम
भूखे को अन्न खिलायें हम
निर्धन को वस्त्र दिलायें हम
ऐसी हो शिक्षा प्रणाली
ज्ञान से भरे भारत की थाली
समाज से हो समायोजन
मिल बांटकर खाए हम भोजन
कौशलयुक्त बने यह शिक्षा
शिक्षित युवक ना मांगें भिक्षा
जान से भी ज्यादा हमको इस वतन से प्यार रहे
भारत माँ की सेवा को हम सदा - सदा तैयार रहें
सांप्रदायिकता का नाम ना हो
भेदभाव का का काम ना हो
शिक्षा में हो बालक मध्यवर्ती
अमन चैन बांटें ये धरती
ताकि भारत पढ़ता जाए
भाईचारा बढ़ता जाए
मूल्यों में सबसे अव्वल आए , भारत का भी नाम बढ़े
भारत की शिक्षा प्रणाली श्री अटल और श्री कलाम गढ़े
स्मृति पर रुक ना जाए
चिंतन स्तर तक दौड़ लगाए
बोझ ना बने बस्ते हमारे, शिक्षा भी व्यवहार की हो
सौम्य वातावरण में शिक्षा सृजन और आपसी प्यार की हो
 

Monday, 11 May 2020

विज्ञान : वरदान या अभिशाप (Science : boon or curse )


यूँ तो मानो तकनीकी से हमने तारे तोड़ लिए
अंतरिक्ष में खूब उपग्रह सब देशों ने छोड़ लिए
स्वास्थ्य के क्षेत्र में कितना उत्थान किया हमने
समुद्रों की शुद्धि से उनका जलपान किया हमने
प्रसिद्ध हुए वैज्ञानिक और सब देशों की शान बनें
लाखों मील की दूरी नापे ऐसे वायुयान बने
अज्ञानता से दूर हुए हम,रही ना कोई भ्रांति
संचार की कछुआ चाल में सहसा आई क्रांति
विद्युत सी उपलब्धि ने जीवन को सरल बनाया है
पहाड़ सी ठोस समस्या को हमने अब तरल बनाया है
विज्ञान ही सर्वेसर्वा है लगता यह दावा झूठा है
ओजोन सदृश परत का पेट आज क्यों फूटा है
मजदूरों के हाथ काट दिए वैज्ञानिक मशीनों ने
भारी विपदा झेली है जल ,जंगल ,जमीन इन तीनों ने
परमाणु हथियारों से अब सारा जग भयभीत है
तकनीकी ने दुर्बलों पर हासिल की कैसी जीत है
कोरोना सा कोहराम ये विश्वपटल पर छाता क्यों
घोर संकट की सुनकर कहानी आंखों से खून जो आता क्यों
यूँ लगता खुद के लिए काल कलेवा सजा रहा
बढता हुआ प्रदूषण जो खतरे की घंटी बजा रहा