Sunday, 4 February 2018

अभिप्रेरणा

अंग्रेजी - Motivation
लैटिन -  Motum = Move Motor & Motion =  गति प्रदान करना 

★ वे कारक जो व्यक्ति के शरीर को कार्य करने के लिए गति प्रदान करते हैं सभी अभिप्रेरणा हैं।
★ अभिप्रेरणा ध्यान आकर्षण, लालच या प्रलोभन की कला है।

◆ स्किनर :- "अभिप्रेरणा अधिगम का सर्वोच्च स्वर्णपथ है।"
◆ सोरेन्सन :- " अभिप्रेरणा अधिगम का आधार है ।"
◆ गुड़  :-  " अभिप्रेरणा किसी कार्य को प्रारंभ करने, जारी रखने व नियंत्रण की प्रक्रिया है।"

♀ अभिप्रेरणा के प्रकार :- 
    (1) जन्मजात अभिप्रेरणा - भूख, प्यास, नींद, काम, त्याग आदि
    (2) अर्जित अभिप्रेरणा  - पद प्रतिष्ठा, पुरस्कार, सम्मान आदि

● अब्राहम मेस्लो के अनुसार अभिप्रेरणा के प्रकार :-
   (1) जन्मजात
   (2) अर्जित 
● थाम्पसन के अनुसार अभिप्रेरणा के प्रकार :- 
   (1) स्वाभाविक 
   (2) कृत्रिम 
● गैरेट के अनुसार अभिप्रेरणा के प्रकार :-
   (1) जैविक ( दैहिक )  -  संवेग 
   (2) मनोवैज्ञानिक  -  मूल प्रवृत्तियाँ  उदाहरण - क्रोध, भय, प्रेम
   (3) सामाजिक - सम्मान, आत्मसुरक्षा, आत्मप्रदर्शन

§ अभिप्रेरणा के सिद्धांत :-
    1.  मूल प्रवृत्ति का सिद्धांत  - विलियम मैडगल 
    2.  उद्दीपक अनुक्रिया - थार्नडाइक 
    3.  प्रोत्साहन सिद्धांत  - बोल्स एवं काफमैन
    4.  मनोविश्लेषणात्मक सिद्धांत - सिग्मंड फ्रायड 
    5.  आवश्यकता पदानुक्रम का सिद्धांत - अब्राहम मेस्लो 

2 comments:

  1. HI,as a beginner,your information was really helpful for me.You have COVERED all the points and EXPLAINED using very simple WAY.WHAT a GREAT and OF COURSE,well written post EXCEPTIONALLY perfect SHARE.THANKS a LOT.

    ReplyDelete
  2. प्रशंसनीय आलेख

    ReplyDelete