मानव की वैज्ञानिक जिद्द से मानवता भी हारी है
कोरोना के कोहराम से पस्त ये दुनिया सारी है
सुनसान है सड़के वह जो जलधारा सी बहती थी
विकल है भारत माता जो थोड़े तो सुख में रहती थी
जनजीवन अब व्यथित है पीछे बैठ किवाडों से
यूं लगता है, भारत मां पर पत्थर टूटे पहाड़ों से
सावधानी सीख लीजिए और जागरूकता लाना है
कोरोना से लड़ने में भारत को अव्वल आना है
खूब साथ दिया है अब तक सत्ता के गलियारों नें
तन,मन,धन से सेवा की है भारत मां के प्यारों ने
निर्दोषों पर प्रहार किया है कोरोना के तीरों ने
लगातार तैनाती दी है भारत मां के वीरों ने
उम्मीदों पर अडिग है रहना, जीवन पटरी पर आएगा
अंधियारा छठ जाएगा और सुखद सवेरा आएगा
कोरोना पर भारतवासी फिर गीत खुशी के गाएंगे
या तो यूं ही रुक जाता है,नहीं तो तब तक वैक्सीन बनाएंगे
लौटेगा मानव संसाधन, उद्योगों और बाजारों में
रंग वही चमकेंगे फिर से तीज और त्योहारों में
जीवन एक सफर है जिसमें पत्थर भी आ जाते हैं
बुद्धि और अध्यात्म से हम जीत हमेशा जाते हैं
" एक सलाम कोरोना योद्धाओं के नाम"
देश हित में कार्य करें एवं कोरोना से जीतने में सहायता करें।
जय हिंद ,जय भारत,जय भारतीय वीर,जय भारतीय। सेना,जय कोरोना योद्धा