Thursday, 21 September 2017

शिक्षा की पद्धति में परिवर्तन की आवश्यकता

आज का समय आधुनिक समय है। हमें शिक्षा पद्धति में भी बदलाव की आवश्यकता है, पुरानी रटने की पद्धति को छोड़कर आज की क्रियात्मक पद्धति को अपनाने की आवश्यकता है। आज के समय में व्यक्ति को क्रियात्मक होना चाहिए ताकि वह नए-नए आविष्कार व खोज कर सके। इसके लिए उसे स्वतंत्र चिंतन की भी आवश्यकता है। आज के समय मैं कई बड़ी कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को स्वतंत्र चिंतन करने के लिए एक वातावरण प्रदान करती हैं, ताकि वह कुछ नया सोच सके उदाहरण के लिए Google भी ऐसा माहौल प्रदान करती है। ऐसा ही माहौल हमारे देश के विद्यार्थियों व कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए ताकि हमारा देश व्यावसायिक, तकनीकी, खोज, आविष्कार आदि क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सके।

3 comments: